Har Ghar Tiranga Certificate 2024 : सिर्फ एक सेकंड में डाउनलोड करें अपना सर्टिफिकेट

Har Ghar Tiranga Certificate 2024 : जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत जल्द ही अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तो दो साल पहले ही कर दी थी, लेकिन इस बार इसे और भी ज़्यादा उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य है कि हर गांव और कस्बे में हर घर पर तिरंगा लहराए। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि जो व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाएगा, वह अपनी सेल्फी को Har Ghar Tiranga की वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है और अपना सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकता है। हालांकि, कई लोगों को इस सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तो आइए, हम जानते हैं कि आप घर बैठे ही हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट कैसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Har Ghar Tiranga Certificate 2024

हर घर तिरंगा अभियान नई पीढ़ी के साथ-साथ पूरे देश के लोगों में राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति गौरव और सम्मान की भावना को और मजबूत करेगा। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान, देश के सभी राज्यों और जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और तिरंगा अभियान जैसे कई देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान, हर घर तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाती है, जिससे सभी नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और सम्मान की भावना और भी प्रबल हो जाती है।

अक्सर लोग हर घर तिरंगा तो लगा देते हैं, लेकिन बाद में इस बात को लेकर उलझन में पड़ जाते हैं कि सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड किया जाए। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके घर बैठे ही हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट कैसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Har Ghar Tiranga Certificate 2024 कैसे डाउनलोड करें?

1. सबसे पहले आपको हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसके बाद वेबसाइट का होम पेज़ आपके सामने खुल जाएगा।

3. होम पेज़ पर आपको Take Pledge के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

4. इसके बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना है।

5. अब एक नया पेज़ खुलेगा।

6. इस पेज़ में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करना है और भारत देश का चयन करना है।

7. फिर आपको अपने राज्य का चयन करना है।

8. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपके सामने प्रतिज्ञा पेज़ खुल जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और फिर Take Pledge के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

9. अब एक और नया पेज़ खुलेगा, जिसमें आपको तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर अपलोड करनी है।

10. अंत में, जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे, आपके सामने सर्टिफिकेट खुल जाएगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Comment