uksssc exam calendar 2024-2025 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 2024-2025 में विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस सूची में पुलिस आरक्षी, सहायक लेखाकार, प्राथमिक शिक्षक, वन दरोगा जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। आयोग ने इन परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की है, जिनमें से कुछ परीक्षाएं दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर मई 2025 तक चलेंगी।
इस सूची में परीक्षा तिथि, विभाग का नाम, और पदों की संख्या सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यह सभी भर्तियां राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से की जा रही हैं।
uksssc exam calendar 2024-2025
क्रम संख्या | विभाग का नाम | परीक्षा का नाम / पद नाम | पदों की संख्या | प्रस्तावित परीक्षा तिथि |
---|---|---|---|---|
1 | हौर्टीकल्चर | विज्ञापन-59 / 2024, उद्यान प्रशिक्षण | 24 | 21 दिसंबर, 2024 |
2 | विभिन्न विभाग | विज्ञापन-55 / 2024, सहायक लेखाकार / कैशियर | 370 | 07 जनवरी, 2025 |
3 | विभिन्न विभाग | विज्ञापन-56 / 2024, स्टेनोग्राफर | 18 | 07 जनवरी, 2025 |
4 | विभिन्न विभाग | विज्ञापन-56 / 2024, कनिष्ठ सहायक | 275 | 08 जनवरी, 2025 |
5 | विभिन्न विभाग | कनिष्ठ सहायक / टाइपिस्ट | 1150 | 19 जनवरी, 2025 |
6 | पुलिस विभाग | पुलिस आरक्षी | 2000 | 01 फरवरी, 2025 से (शारीरिक दक्षता परीक्षा) |
7 | जनजाति कल्याण विभाग | प्राथमिक शिक्षक | 21 | 08 मार्च, 2025 |
8 | सचिवालय विभाग | सहायक लेखा अधिकारी वर्ग-2 | 38 | 09 मार्च, 2025 |
9 | विभिन्न विभाग | लाइब्रेरियन साहसिक खेल संस्थान ताल | 06 | 23 मार्च, 2025 |
10 | विभिन्न विभाग | वन दरोगा / इंटरप्रिटर | 21 | 03 अप्रैल, 2025 |
11 | वन विभाग | वन आरक्षी | 600 | 03 अप्रैल, 2025 |
12 | विभिन्न विभाग | वाहन चालक | 21 | 24 अप्रैल, 2025 |
13 | विभिन्न विभाग | कनीय अभियंता | 31 | 01 मई, 2025 |
Uttrakhand gov job calendar 2024-2025
उत्तराखंड के सभी युवाओं के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है! जी हां, दोस्तों, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आज अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। बहुत दिनों से युवा इस कैलेंडर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब आखिरकार उत्तराखंड सरकार ने सभी परीक्षाओं को हरी झंडी दे दी है।
इस कैलेंडर के जारी होने से अब आप बिना किसी दुविधा के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चाहे आप पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हों, सहायक लेखाकार या वन दरोगा की, अब सबके लिए परीक्षा की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। यह सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, इसलिए अपनी तैयारी को और मजबूत कर लें और उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करें।
I Am Ashish Singh Rana, I’m Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at Uttrakhand yojana.in website. I have 3+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Sarkari Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Yojana Career News & Exam Updates etc.